चुनाव से पहले मां काली के दरबार पहुंचे आनंद शर्मा, PM के केदारनाथ संकल्प को बताया पाखंड

punjabkesari.in Saturday, May 18, 2019 - 03:32 PM (IST)

शिमला(योगराज):19 मई यानि रविवार को अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवम राज्य सभा में उपनेता आनंद शर्मा शिमला में अपना मत डालेंगे। मतदान से एक दिन पहले आनंद शर्मा शिमला के ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में पहुंचे और मां काली से कांग्रेस की जीत का आशीर्वाद लिया। आनंद शर्मा ने प्रधानमंत्री की आज की केदारनाथ की यात्रा को भक्ति नही बल्कि पाखंड बताया है। प्रधानमंत्री में न तो हिम्मत है और न ही सच्चाई है सवालों का जवाब देने की। वह जानते है कि उन्होंने देश के लोगों के साथ 2014 में दोखा किया। साध्वी प्रज्ञा के बयान पर उन्होंने कहा कि भाजपा और उनके नेता देश विरोधी ताकतों के उत्तराधिकारी की भूमिका निभा रहे है।

जिन्होंने महात्मा गांधी ,सरदारपटेल और भारत छोड़ो आन्दोलन का विरोध किया था भाजपा केवल दिखावे के लिए महात्मा गांधी की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि देश में बदलाव की लहर है 23 मई को परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएगा। मोदी सरकार ने देश की जनता के भरोसे को तोड़ा है। कांग्रेस भारत के किसान को कर्जा माफी नहीं बल्कि कर्जा मुक्ति देगी। कांग्रेस ने जो वादे किए है वो पुरे भी किए है। पिछले 5 साल में देश के लोगों के साथ अन्यान्य हुआ है। इसलिए कांग्रेस न्याय योजना के माध्यम से लोगों की तकलीफ कम करने की कोशिश करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News