होटल कारोबारी निशांत शर्मा ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र, प्रमुख पुलिस अधिकारियों को पद से हटाने की मांग

punjabkesari.in Friday, Mar 29, 2024 - 09:45 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): होटल कारोबारी निशांत शर्मा ने 2 प्रमुख पुलिस अधिकारियों को पद से हटाने की मांग की है। उन्होंने इसे लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने जिसमें यह भी कहा है कि जब उनके मामले में इन अधिकारियों से अब तक इंसाफ नहीं मिला तो यह अधिकारी स्वतंत्र चुनाव भी क्या करवा सकते हैं। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए निशांत शर्मा ने बताया कि देश के मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखे पत्र के प्रति उत्तर में मुख्य चुनाव आयुक्त ने इस मामले में प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। जिसे लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी ने भी प्रदेश अतिरिक्त मुख्य गृह सचिव को पत्र लिख कर जल्द उत्तर मांगा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्हें भी प्रति ई-मेल के माध्यम से प्राप्त हुई है। 

विदित रहे कि 6 नवम्बर, 2023 को कारोबारी निशांत शर्मा ने पालमपुर में पत्रकार वार्ता में आरोप लगाए थे कि मैक्लोडगंज में उन पर अज्ञात लोगों ने हमला किया था। परंतु इस घटना को लेकर पुलिस ने एफआईआर तक दर्ज नहीं की थी। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उन्हें बार-बार शिमला बुलाते रहे थे। यह मामला वर्तमान में न्यायालय के विचाराधीन भी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इसकी मांग मुख्य चुनाव आयुक्त से उठाई है। उन्होंने तब दो व्यक्तियों पर हमला करवाने का आरोप लगाया था। जबकि उन्होंने अब इस प्रकरण में एक नेता के शामिल होने की भी आशंका जताई है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी अधिकारियों को सरंक्षण देने का आरोप लगाया है। कहा कि भले ही उन्हें सुप्रीम कोर्ट से सुरक्षा मुहैया करवाई गई है। परंतु बाहर जाने पर अभी भी उन्हें खतरा बना हुआ है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News