सीआरआई कर्मचारी संघ के चुनाव में शेर पैनल ने मारी बाजी, पांचों सीटों पर दर्ज की जीत

punjabkesari.in Friday, Sep 24, 2021 - 04:39 PM (IST)

कसौली (जितेंद्र): कर्मचारी संघ सीआरआई कसौली के चुनावों में शेर पैनल ने लगभग 6 वर्ष बाद पूर्ण तरीके से सभी सीटों पर जीत हासिल की है। सीआरआई के 262 रैगुलर कर्मचारियों में से 256 कर्मचारियों ने वोट डाले। शेर पैनल से प्रधान पद के लिए जितेंद्र चौधरी 139 वोट, उपप्रधान पद के लिए भूपेंद्र ठाकुर 134, महासचिव के पद के लिए अजीत शर्मा 135, संयुक्त सचिव के पद के लिए मोहन सिंह 136 और कोषाध्यक्ष पद के लिए वेद प्रकाश अत्री 137 वोटों से जीते हैं।

दूसरी तरफ उगता सूरज पैनल के उम्मीदवारों को प्रधान पद के लिए रविकांत को 113, उपप्रधान पद के लिए जसवंत सिंह को 119, महासचिव के पद के लिए रणधीर सिंह को 119, सहसचिव पद के लिए नरेंद्र सिंह को 113 एवं कोषाध्यक्ष के पद के लिए बसंत सिंह को 114 वोट पड़े हैं। इसके अलावा कुल मिलाकर 16 वोट रिजैक्ट कैटेगरी में पड़े। शेर पैनल के सभी सदस्यों ने सीआरआई कसौली के कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है।

शेर पैनल के प्रधान जितेंद्र चौधरी और संयुक्त सचिव मोहन सिंह ने बताया कि हमारा यही प्रयास रहेगा कि हम सभी कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य कर सकें और जितनी समस्याएं अभी कर्मचारियों को आ रही हैं। उन सभी समस्याओं के निवारण के लिए कार्य करेंगे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News