सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र में तेंदुए की दहशत, खेत में काम कर रही महिला पर किया हमला

punjabkesari.in Tuesday, May 17, 2022 - 05:47 PM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के कोटा पाब पंचायत में तेंदुए के आतंक से लोग दहशत में हैं। बता दें कि गत दिनों तेंदुए ने जहां 41 बकरियों को अपना शिकार बनाया था वहीं अब एक महिला को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। जानकारी के अनुसार कोटा पाब पंचायत के कोटा गांव की महिला सत्या देवी सुबह घर से कुछ दूरी पर खेत में काम करने गई थी कि अचानक तेंदुए ने उस पर हमला बोल दिया। सत्या देवी हिम्मत दिखाकर बड़ी मुश्किल से तेंदुए के चंगुल से छूटी और जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

सत्या देवी के चिल्लाने की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए। महिला तेंदुए के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसके चलते उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है। उधर, वन विभाग श्री रेणुका जी के डीएफओ उर्वशी ठाकुर ने बताया कि वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर घटनास्थल पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News