Solan : मांगू माइनिंग एरिया में फिर दिखा तेंदुआ, लोगों व कामगारों में दहशत

punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2026 - 01:55 PM (IST)

दाड़लाघाट (सोलन) : क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। अब मांगू माइनिंग एरिया में एक बार फिर तेंदुआ दिखाई देने से स्थानीय लोगों और कामगारों में दहशत का माहौल है।

सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

बता दें कि पिछले दिनों धोबटन स्थित नैना देवी मंदिर के समीप तेंदुआ दिखाई दिया था। स्थानीय लोगों के अनुसार अब वहां दोबारा तेंदुए की हलचल देखे जाने से चिंता बनी हुई है। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव ग्वाह में भी तेंदुए की सक्रियता से लोग परेशान हैं। स्यार क्षेत्र में होम स्टे के नजदीक भी तेंदुए की गतिविधियां सामने आई हैं। तेंदुए की मौजूदगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसके अलावा नौणी सहित क्षेत्र के कई अन्य स्थानों पर भी तेंदुए की हलचल देखे जाने की बात सामने आ रही है।

कामगारों में भय का माहौल

स्थानीय लोगों का कहना है कि तेंदुआ लगातार अलग-अलग स्थानों पर दिखाई दे रहा है, जिससे ग्रामीणों और कामगारों में भय का माहौल है। लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से तेंदुए की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने, आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने तथा जरूरत पड़ने पर पिंजरे और ट्रैप कैमरा लगाने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News