तेंदुए ने लहूलुहान किया बिरोजा कामगार, लोगों में दहशत
punjabkesari.in Saturday, Jun 10, 2017 - 01:15 AM (IST)
पधर: पंचायत चुक्कू के खजरी गांव के समीप जंगल में तेंदुए ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया, जिसका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुक्कू में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार खजरी गांव निवासी मिटू राम पुत्र निहाल सिंह शुक्रवार प्रात: करीब साढ़े 7 बजे अप्पर खजरी (जरल) के पास बिरोजा निकासी का कार्य कर रहा था कि अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान मिंटू ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए, जिन्हें देखकर तेंदुआ मौके से भाग गया।
तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में खौफ
ग्रामीणों ने घायल व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुक्कू पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उधर, तेंदुए के हमले से चुक्कू, जुजलू रझोण, पपलाहण और खजरी गांवों के ग्रामीण खौफ में हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकडऩे व प्रशासन से घायल को राहत राशि दिलाने की गुहार लगाई है।