खड़ामुख-होली मार्ग पर भूस्खलन से गिरीं चट्टानें, 14 घंटे बंद रहा यातायात

punjabkesari.in Thursday, Mar 21, 2024 - 06:41 PM (IST)

भरमौर (उत्तम): खड़ामुख-होली मार्ग पर वीरवार सुबह भारी भूस्खलन हो गया, जिसके चलते उक्त मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया। मार्ग बंद होने से दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। कई वाहन चालकों को बीच रास्ते में ही गाड़ी कर खड़ी करके अपने घर जाना पड़ा। वहीं यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मलबा इतना अधिक था कि यहां पर लोगों के लिए पैदल आने-जाने के लिए भी रास्ता नहीं बचा था। हालांकि लोक निर्माण विभाग व कंपनी के संयुक्त प्रयासों के चलते 14 घंटे के बाद मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया। बता दें कि पिछले एक वर्ष से यहां तीसरी बार भूस्खलन हुआ है, जिसके कारण सड़क पर भारी भरकम चट्टानें आ गिरती हैं। उधर एसडीओ लोक निर्माण विभाग उपमंडल गरोला भालचंद ठाकुर ने बताया कि भूस्खलन के चलते बंद हुए मार्ग को दोपहर बाद कड़ी मशक्कत के बाद सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News