शिमला में बारिश का कहर, पुराने बस स्टैंड के पास Landslide से धंसी सड़क

punjabkesari.in Tuesday, Jul 09, 2024 - 12:51 PM (IST)

शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश में बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी मानसून की बारिश आम लोगों की परेशानी बढ़ाती हुई नजर आ रही है। बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाओं में इजाफा होने लगा है।  ताजा घटनाक्रम में शिमला के लोकल बस स्टैंड से आगे सिंह सभा गुरुद्वारा के पास भूस्खलन होने से सड़क धंस गई है। यहां एक नई पार्किंग बनाने का काम चल रहा था। इसी के चलते यहां भूस्खलन हुआ। भूस्खलन की वजह से आधी सड़क मलबे में तबदील हो चुकी है, ऐसे में यहां ट्रैफिक व्यवस्था भी बाधित हुई है। फिलहाल सिर्फ एक तरफ से ही ट्रैफिक का संचालन हो पा रहा है।

बता दें कि शिमला शहर के बीचोंबीच सिंह सभा गुरुद्वारा के नजदीक बने इस लोकल बस स्टैंड से ही ढली, संजौली, पंथाघाटी, मैहली, न्यू शिमला, बीसीएस, नवबहार और छोटा शिमला जैसे कई अन्य उपनगरों में पहुंचने के लिए बसें मिलती हैं। इसके अलावा यहां दीन दयाल उपाध्याय क्षेत्रीय अस्पताल भी है, ऐसे में यह बेहद भीड़भाड़ वाला इलाका है। यहां दिनभर बड़ी संख्या में गाड़ियों की आवाजाही होती है। सड़क धंसने के बाद अब पुलिस जवानों को ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। खासकर पीक आवर्स में न सिर्फ पुलिस जवानों की बल्कि आम लोगों की भी परेशानी बढ़ने वाली है। कृष्णानगर के पार्षद बिट्टू कुमार ने कहा कि बारिश की वजह से ठेकेदार ने पार्किंग निर्माण का कार्य बंद किया हुआ था, लेकिन अचानक यह काम दोबारा क्यों शुरू किया गया इसकी जानकारी नहीं है।

लक्कड़ बाजार में 7 से 8 दुकानों को लैंडस्लाइड का खतरा
उधर, लक्कड़ बाजार में पुराने बस अड्डे के पास 7 से 8 दुकानों को लैंडस्लाइड का खतरा पैदा हो गया है। एहतियात के तौर पर नगर निगम शिमला ने दुकानों को खाली करने के आदेश दे दिए हैं और सतर्क रहने को कहा है। दुकानों के नीचे रिज मैदान के लिए लिफ्ट बन रही है और बस स्टैंड का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण के कारण जमीन नीचे से कच्ची हो गई है, जिस वजह से ढारों में चल रहीं दुकानों को ज्यादा खतरा हो गया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News