Shimla: संजौली में लैंडस्लाइड, 2 गाड़ियां मलबे में दबीं, पेयजल लाइनें भी क्षतिग्रस्त

punjabkesari.in Wednesday, Sep 25, 2024 - 12:41 PM (IST)

शिमला (अम्बादत्त): हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के उपनगर संजौली में देर रात इंजन घर सड़क पर भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के चलते सड़क किनारे खड़ी 2 गाड़ियां मलबे में दब गईं। भूस्खलन के कारण कई पेयजल लाइनें भी टूट गई हैं। इसके अलावा एक पेड़ भी गिरने की कगार पर है। देर रात हुए भूस्खलन से अब कई मकानों को खतरा हो पैदा गया है।

इस बारे में जब स्थानीय पार्षद अंकुश वर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि देर शाम को अचानक इंजन घर सड़क पर भूस्खलन हो गया। इस सड़क के किनारे कई गाड़ियां खड़ी थीं। इस दौरान मलबे में 2 कारें दब गईं। इसके अतिरिक्त इंजन घरों के लिए बिछी कई पेयजल लाइनें में भी टूट गई हैं। इससे बुधवार को यहां पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई है।

पेयजल कंपनी के कनिष्ठ अभियंता अभिषेक शर्मा सुबह ही मौके पर पहुंच गए हैं और उनकी देखरेख में पाइपों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। लोगों को पानी की आपूर्ति समय से मिले, इसके लिए सुबह ही लाइनों की मुरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News