सावधान! हिमाचल में इतने दिन तक बरसेंगे बादल... लैंडस्लाइड की चपेट में आई दो गाड़ियां

punjabkesari.in Thursday, Aug 28, 2025 - 11:39 AM (IST)

हिमाचल डेस्क। अगले कुछ दिनों तक हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की गतिविधियां जारी रहेंगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कई हिस्सों में 3 सितंबर तक बारिश होने का अनुमान लगाया है। 28 अगस्त से 3 सितंबर के बीच कुछ जगहों पर भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

लगातार हो रही बारिश की वजह से शिमला में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। भारी बारिश रुकने के बाद भी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। शिमला के टूटू इलाके के शिवनगर में देर रात हुए भूस्खलन से दो गाड़ियां मलबे में दब गईं। इसके अलावा, एक घर को भी खतरा है क्योंकि भूस्खलन की वजह से उसकी नींव को नुकसान पहुंचने की आशंका है। ये गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी थीं। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और बेवजह यात्रा न करने की अपील की है। विशेषकर उन क्षेत्रों में जहाँ भूस्खलन का खतरा अधिक है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News