2 माह बाद बहाल हुए खड़ामुख-होली मार्ग पर फिर हुआ Landslide, वाहनों की आवाजाही ठप्प

punjabkesari.in Thursday, Jun 20, 2024 - 02:08 PM (IST)

भरमौर (उत्तम): दो महीने तीन दिनों के बाद बुधवार को खुला खड़ामुख-होली मार्ग एक बार फिर से भारी भूस्खलन के बाद बंद हो गया। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मार्ग को खोलने में जुट गई है। देर शाम तक मार्ग के फिर से बहाल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि बुधवार को डीसी चम्बा मुकेश रेप्सवाल ने मौके का दौरा करने के बाद पुन: भूस्खलन के खतरे को भांपते हुए शाम सात बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद करने के आदेश दिए थे, क्योंकि इस स्थान पर बचा हुआ मलबा धीरे-धीरे खिसक रहा है जो कभी भी किसी भी समय सड़क पर गिर सकता है। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए उन्होंने ये आदेश दिए थे। बुधवार शाम को बारिश होने के बाद ये मलबा नीचे गिरा। गनीमत यह रही कि जब मलबा ऊपर से गिरा तो उस समय सड़क पर कोई भी वाहन नहीं चला रहा था। विभाग के सहायक अभियंता बीसी ठाकुर अपनी टीम सहित मार्ग खोलने में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि आज शाम तक मार्ग को फिर से बहाल कर दिया जाएगा। 

उल्लेखनीय है कि गत 16 अप्रैल को बंद हुए इस मार्ग को खुलने का लंबा इंतजार होली क्षेत्र की 14 पंचायतों के लोगों को करना पड़ा था। इस दौरान क्षेत्र के लोगों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। विभाग एवं जेएसडब्ल्यू कम्पनी के संयुक्त प्रयास के बाद बुधवार को मार्ग को 2 महीने और तीन दिनों के बाद बहाल किया गया था, अब फिर से उक्त मार्ग पर भूस्खलन हुआ है। मशीनरी मलबे को हटाकर मार्ग को बहाल करने की कोशिश जारी है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News