26 जुलाई से 2 अगस्त तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 04:32 PM (IST)

Minjar Mela 2026 :  अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के आयोजन के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिला चंबा का सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक तथा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मिंजर मेला जिला चंबा की प्राचीन समृद्ध संस्कृति तथा समाज के विभिन्न वर्गों के आपसी मेल मिलाप व आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मेले के मूल स्वरूप सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखना हम सब का दायित्व है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिंजर मेला 2026 की तैयारियों से संबंधित अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी व गंभीरता के साथ निर्वहन करें।
   
बैठक में उपायुक्त ने मिंजर मेला 2026 से संबंधित कार्य सूची के अंतर्गत विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला इस वर्ष परंपरानुसार 26 जुलाई से 2 अगस्त, 2026 तक चौगान नंबर-1 में मनाया जाएगा। बैठक में मेले के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मिंजर मेले के दौरान होने वाले व्यय व आय, निमंत्रण कार्ड /स्मारिका, परिवहन, यातायात व पार्किंग प्रबंधन, खेलकूद प्रतियोगिताओं, चौगान की साफ सफाई तथा मुरम्मत व रखरखाव, पेयजल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था के अतिरिक्त मिंजर मेला - 2026 के लिए थीम निर्धारण सहित कला केन्द्र व मंजरी गार्डन में आवश्यक मुरम्मत के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। 

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा, सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह, जिला भाषा अधिकारी तुकेश कुमार, विधि अधिकारी शरीफ शाह , पुलिस विभाग के निरीक्षक संत राम के अतिरिक्त कई अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News