कर्फ्यू की मार : मकान मालिक ने घर से खदेड़ा, प्रशासन भी मदद को नहीं तैयार

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2020 - 04:19 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): कोरोना वायरस के चलते हिमाचल प्रदेश में लगे कर्फ्यू से सबसे ज्यादा मुश्किल गरीब और मजदूर तबके को हो रही है। बाहरी राज्यों से प्रदेश में पैसे कमाने आए लोगों को अब रहने का ठिकाने का भी नसीब नहीं हो रहा है। वहीं मकान मालिक भी दरियादिली दिखाने की बजाय इन्हें घर से बाहर खदेड़ रहे हैं। कर्फ्यू के चलते सहारनपुर के रहने वाले करीब 10 मजदूर शिमला में फंसे हुए हैं।

इन्हें मकान मालिक ने भी घर से खदेड़ दिया है। इन मजदूरों को अपने घर वापस जाने के लिए पास तक भी नहीं मिल रहे हैं। शनिवार को शिमला में मकान मालिक द्वारा घर से बाहर खदेडऩे के बाद ये 10 लोग डीसी ऑफिस गए थे लेकिन उन्हें वहां से भी वापस भेज दिया गया है। अब ये मजदूर लक्कड़ बाजार में हैं और प्रशासन की मदद का इंतजार कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News