कुटलैहड़ कांग्रेस ने फूंका महंगाई का पुतला, झलेड़ा में सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन

punjabkesari.in Monday, Sep 27, 2021 - 03:20 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा) : जिला मुख्यालय के नजदीक कस्बा झलेड़ा में आज कुटलैहड़ कांग्रेस द्वारा महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया। कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक शर्मा की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राणा रणजीत सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस जनों ने कस्बे के मुख्य चौक पर रोष रैली निकालते हुए महंगाई का पुतला फूंका। वहीं उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हमले भी बोले। 

जिला मुख्यालय के समीपवर्ती कस्बा झलेड़ा स्थित मुख्य चौक पर कुटलैहड़ कांग्रेस द्वारा महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकारों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। जोरदार नारेबाजी के बीच ब्लॉक कांग्रेस द्वारा रोष रैली निकाली गई। जबकि इसी दौरान महंगाई का पुतला भी फूंका गया। विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष विवेक शर्मा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष राणा रणजीत सिंह ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भाजपा सरकार को जमकर निशाने पर लिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यूपीए सरकार के समय महंगाई का रोना रोकर सड़कों पर उतरने वाले भाजपा नेता आज कहीं भी नजर नहीं आ रहे। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार इस कदर पड़ रही है कि हर रसोई का बजट गड़बड़ा चुका है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी का आलम ऐसा है कि 2 करोड रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा देकर सत्ता में आई भाजपा के राज में बेरोजगारों की फौज लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन भाजपा सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही भाजपा सरकार ने महंगाई पर लगाम ना कसी तो कांग्रेस को इसके खिलाफ जन आंदोलन खड़ा करना होगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र और प्रदेश की सरकार की होगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News