Kullu: कार में अचेत अवस्था में मिले युवक की मौत
punjabkesari.in Sunday, Sep 13, 2026 - 06:11 PM (IST)
कुल्लू (ब्यूराे): मनाली में एक टैक्सी कार में अचेत अवस्था में मिले युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार पुलिस थाना मनाली के अंतर्गत गत रात्रि मनाली बाईपास रोड टैम्पो ट्रैवलर यूनियन के पास एक टैक्सी में पवन कुमार (29) पुत्र जोग ध्यान निवासी नियोली कुल्लू अचेत अवस्था में मिला। परिजनों को मौके पर बुलाकर उसे सिविल अस्पताल मनाली ले जाया गया। जहां चिकित्साधिकारी द्वारा उसे मृत घोषित किया गया।
मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए तथा परिजनों, गवाहों द्वारा मृत्यु के संबंध में किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया गया। मृत्यु के कारण का तत्काल पता न चलने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के पीछे रहे सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

