Kullu: अब मनाली से लापता हुई नाबालिग लड़की, पिछले पांच दिनों में तीसरी घटना
punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2026 - 05:41 PM (IST)
कुल्लू (शम्भू): मनाली से सटे एक पर्यटन स्थल से एक और नाबालिग लड़की लापता हो गई है। पिछले करीब 5 दिनों में ऐसी 3 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 5 दिन पहले 2 लड़कियां लापता हुई थीं, जबकि बीते रोज कुल्लू से सटे एक कस्बे से 2 नाबालिग लड़कियां लापता हुई हैं। अब मनाली में घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्त्ता ने थाना मनाली में शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी 15 वर्षीय बेटी सोलंग वैली से शाम 4 बजे से लापता है। परिजनों द्वारा तलाश करने पर पता चला कि वह राहुल नामक लड़के के साथ थी, जिसने बताया कि वह उसे उसके गांव में चौक पर छोड़कर चला गया था। लड़की का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

