Kullu: हैरोइन के साथ सरवरी में पंजाब का व्यक्ति गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Oct 18, 2024 - 05:02 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू): पुलिस ने पंजाब के एक व्यक्ति को जिला मुख्यालय कुल्लू के सरवरी में आशा क्लब के पास 4.2 ग्राम हैरोइन की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने शक के आधार पर जब इस व्यक्ति से पूछताछ की तो वह पुलिस के सवालों का सही जबाव नहीं दे पाया। इस पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से हैरोइन बरामद हुई जो तोलने 4.2 ग्राम पाई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी की पहचान हरजिंद्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी लुधियाणा पंजाब के रूप में हुई है। एसपी डाॅ. कार्तिकेयन गाेकुल चंद्रन ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News