Kullu: आबरू बचाने को भागी लड़की के साथ हुआ ये हादसा

punjabkesari.in Friday, Oct 18, 2024 - 05:37 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू): लड़की की लज्जा भंग करने के इरादे से एक युवक ने उस पर हमला कर दिया। इस घटना के दौरान 10 जमा दो कक्षा में पढ़ने वाली लड़की स्वयं को आरोपी के चंगुल से छुड़ाने के लिए भागने लगी तो वह सीढ़ियों से नीचे गिर गई और जख्मी हुई। लड़की को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार लड़की के पिता भूटान में रहते हैं और माता कुल्लू में रहती है। लड़की अपने मामा व बुआ के पास भुंतर ब्लॉक के एक गांव में रहती है।

उसकी आरोपी अंशु नामक लड़के से पहले से बातचीत है। आरोपी लड़का उसे एक निर्माणाधीन मकान के पास मिला। इस दौरान आरोपी उसे निर्माणाधीन मकान के भीतर ऊपर वाली मंजिल में ले गया। आरोपी ने लड़की की लज्जा भंग करने का प्रयास किया और लड़की पर जबरन हमला करने की कोशिश की। जब लड़की स्वयं को आरोपी के चंगुल से छुड़ाने के लिए भागने लगी तो वह सीढ़ियों से गिर गई और बुरी तरह जख्मी हो गई। इसके बाद आराेपी लड़के ने लड़की के मामा को फोन किया और घटना की सूचना दी तथा लड़की को अस्पताल भी पहुंचाया। लड़की के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसपी डा. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने घटना को लेकर मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News