हरियाणा व मंडी के 2 युवक चरस के साथ गिरफ्तार
punjabkesari.in Monday, Sep 25, 2023 - 06:11 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू): ए.एन.टी.एफ. की टीम ने हरियाणा और मंडी के 2 युवकों को 413 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार ए.एन.टी.एफ. कुल्लू रेंज की टीम थाना पधर के तहत आई.आई.टी. कमांद के पास गश्त पर थी। इस दौरान टीम ने एक टैक्सी कार को चैकिंग के लिए रोका। इस दौरान इस गाड़ी में चरस की खेप बरामद हुई जोकि तोलने पर 413 ग्राम पाई गई। कार में सवार दोनों युवकों को टीम गिरफ्तार करके थाना ले गई है। आरोपियों की पहचान अभिषेक पुत्र राज कुमार निवासी टारना रोड मंडी और हर्षदीप पुत्र बिंदर कुमार हाऊस नंबर 178 सैक्टर 19बी पंचकूला हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है। ए.एन.टी.एफ. के डी.एस.पी. हेम राज वर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।