Kullu: गहरी खाई में गिरी कार, युवक की मौत

punjabkesari.in Thursday, Mar 27, 2025 - 12:13 PM (IST)

बंजार, (लक्ष्मण): थाना बंजार के अंतर्गत तांदी रोड थना में एक कार के खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विशाल ठाकुर (21) पुत्र लीलाधर निवासी तांदी, बंजार बुधवार को 2 बजे कार में जीभी से अपने घर जा रहा था।

इस दौरान तांदी रोड थना नामक स्थल में पहुंचने पर वह कार पर नियंत्रण खो बैठा, जिस कारण कार खाई में जा गिरी और विशाल ठाकुर गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना स्थल पर पहुंचकर विशाल को बंजार अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डी.एस.पी. बंजार शेर सिंह ठाकुर का कहना है कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News