कुलदीप राठौर ने साधा निशाना, बोले-सरकार ने सीमैंट कंपनियों को दी लूट की खुली छूट

punjabkesari.in Tuesday, Jan 18, 2022 - 08:11 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): राज्य सरकार ने सीमैंट कंपनियों को प्रदेशवासियों को लूटने की खुली छूट दे रखी है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में सीमैंट के बढ़ते दामों पर सरकार को आड़े हाथ लेते हुए ये आरोप लगाए हैं। उन्होंने यहां जारी बयान में कहा है कि सांठ-गांठ के चलते सरकार जानबूझकर कर लोगों को महंगा सीमैंट खरीदने को मजबूर कर रही है। प्रदेश में पड़ोसी राज्यों की तुलना में प्रति बैग 50 से 60 रुपए अधिक वसूले जा रहे हैं। हिमाचल की स्वच्छ आबोहवा की कीमत पर बनने वाला सीमैंट प्रदेश के लोगों को महंगी दरों पर मिले, यह प्रदेश के लोगों के साथ लूट व अन्याय है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में सीमैंट की दरें कम करने के लिए मुख्यमंत्री हस्तक्षेप करते हुए प्रदेशवासियों को राहत प्रदान करें। इसके साथ ही राठौर ने कोरोना नियमों को लेकर सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों के बीच जाकर अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रमों को कर रही है और कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं जबकि अन्यों को सामाजिक दूरी व मास्क पहनने का पाठ पढ़ाया जा रहा है।

पुलिस जवानों के वेतन विसंगति मसले को जल्द सुलझाएं

राठौर ने पुलिस कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार के ढिलमुल रवैये की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सरकार का कर्मचारियों के प्रति दोहरा चरित्र है। पुलिस कर्मचारियों की मांगों पर अब तक कोई निर्णय न ले पाना सरकार की उनके प्रति संवेदनहीनता दिखाता है। उन्होंने कहा कि जल्द वेतन विसंगति को सुलझा लिया जाना चाहिए।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News