राठौर ने साधा निशाना, बोले-प्रदेश सरकार छुपा नहीं सकती अपनी नाकामियां

punjabkesari.in Sunday, Mar 28, 2021 - 05:55 PM (IST)

शिमला (राक्टा): मंडी, सोलन, पालमपुर और धर्मशाला नगर-निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने रविवार को वार रु म पदाधिकारियों से फीड बैक ली। इस दौरान उन्होंने फील्ड में तैनात पार्टी पदाधिकारियों से पूरे तालमेल के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। राठौर ने कहा कि सोलन नगर निगम के बाद अब वह मंडी, पालमपुर व धर्मशाला के दौरे पर जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस का मुकाबला भाजपा सरकार से है। सरकार चुनाव को प्रभावित करने के लिए किसी भी तरह के हथकंडे अपना सकती है, ऐसे में सभी को अलर्ट रहने की आवश्यकता है।

सरकार की कथनी व करनी से भलीभांति परिचिति है जनता

राठौर ने कहा कि जनता सरकार की कथनी व करनी से भलीभांति परिचिति है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कह रहे हैं कि सरकार को प्रदेश में कार्य करने के लिए दो साल ही मिले हैं तथा 1 साल कोरोना की वजह से बर्बाद हो गया, जबकि इसके विपरीत सरकार के पास लोगों की सहायता करने का पूरा मौका था। उन्होंने कहा कि उस समय भी सरकार नाहन में 2022 मिशन रिपीट को लेकर बैठकों में मस्त थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कोरोना संकटकाल में प्रदेश के लोगों की हर प्रकार की मदद की, जबकि भाजपा के लोग अपनी ओछी राजनीति में ही जुटे रहे।

दुष्प्रचार का दें मुंहतोड़ जवाब

राठौर ने पदाधिकारियों को भाजपा के चुनावी दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देने को कहा। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष के राजनैतिक सचिव हरिकृष्ण हिमराल, कांग्रेस प्रवक्ता किरण धांटा, वेद प्रकाश शर्मा, मुकल गुप्ता, ऊषा राठौर मैहता व शशि बहल मौजूद थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News