Mandi: सरकाघाट के बल्द्वाड़ा में चोरों के हौसले बुलंद, 2 मंदिरों और स्कूल को बनाया निशाना

punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2026 - 07:27 PM (IST)

बल्द्वाड़ा (नरेश): मंडी जिला के उपमंडल सरकाघाट की तहसील बल्द्वाड़ा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में 3 अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर लोगों की धार्मिक आस्था और सरकारी संपत्ति को निशाना बनाया है। चोरों ने बल्हड़ा से आगे रामठाणा के पास स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, बल्हड़ा के संतोषी माता मंदिर और माझियाठ स्कूल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रामठाणा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर की दानपेटी से चोर करीब 18,000 रुपए का चढ़ावा, बल्हड़ा स्थित संतोषी माता मंदिर से नोटों के हार और अन्य सामान चोरी कर लिया। माझियाठ स्कूल में भी चोरों ने सेंध लगाई और स्कूल के सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य उपकरणों को तोड़ दिया।

क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की उठी माग
एक ही रात में 3 स्थानों पर हुईं इन घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में चिंता और रोष है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। समाजसेवी कश्मीर सिंह, प्रधान युवा स्पोर्ट्स क्लब बल्हड़ा ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि तीनों घटनाओं की गंभीरता से जांच कर चोरी में संलिप्त लोगों का जल्द पता लगाया जाए तथा क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News