कुलदीप राठौर ने कुल्लू में ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं से फीडबैक (Video)

punjabkesari.in Monday, Jan 28, 2019 - 04:32 PM (IST)

कुल्लू (मनमिंदर): कुल्लू जिला के ढालपुर स्थित देवसदन में कांग्रेस का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठौर विशेष रूप से शामिल हुए। पहली बार कुल्लू आने पर प्रदेशाध्यक्ष का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
PunjabKesari

इसमें प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनावों की फीडबैक ली और सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से सुझाव भी मांगे। कार्यकर्ता ने भी आने वाले लोकसभा चुनावों में जल्द प्रत्याशी देने की मांग रखी। वही कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर को लोकसभा चुनावों में प्रत्याशी देने की मांग रखी।
PunjabKesari

उन्होंने कहा कि जल्द ही कुल्लू में एक प्रदेश स्तर की रैली का भी आयोजन किया जाए। जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करें।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News