पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली की धर्मपत्नी किरण बाली का निधन, दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस

punjabkesari.in Saturday, Feb 18, 2023 - 08:44 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली की धर्मपत्नी एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली की माता किरण बाली का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। शनिवार सुबह 7 बजे दिल्ली एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली। किरण बाली बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं और 2 दिन पहले रघुवीर बाली ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की थी। वहीं शनिवार को भी उन्होंने अपनी माता के निधन की जानकारी सांझा की। किरण बाली के निधन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व मंत्रियों सहित सभी कांग्रेस पदाधिकारियों ने शोक प्रकट किया है, साथ ही भाजपा नेताओं तथा पदाधिकारियों ने अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। दिवगंत किरण बाली का पार्थिव शरीर शनिवार रात को मजदूर कुटिया कांगड़ा में पहुंचा। रविवार सुबह 11 बजे उनकी देह को कांगड़ा से प्रस्थान कर नगरोटा बगवां ओबीसी भवन में लाया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से लेकर 1 बजे तक ओबीसी भवन में श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके उपरांत दोपहर बाद 3 बजे चामुंडा नंदीकेश्वर धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News