कौल सिंह बोले- जनता का पैसा लूटकर जश्न मनाने को उत्सुक सरकार

punjabkesari.in Tuesday, Dec 25, 2018 - 10:51 AM (IST)

 

कुल्लू (ब्यूरो): पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठाकुर कौल सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान में प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार प्रदेश की जनता का पैसा लूटकर एक साल की खुशी का जश्न मनाने को उत्सुक है। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में प्रदेश की भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर कुछ नया नहीं किया है बल्कि पूर्व की कांग्रेस सरकार की योजनाओं के शिलान्यास कर प्रदेश की जनता को बेवकूफ बना रही है। 

उन्होंने कहा कि सरकार का एक साल का कार्यकाल बेहद ही निराशाजनक रहा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार हर 3 महीने के बाद 500 करोड़ रुपए का ऋण लेकर सरकारी कर्मचारियों को वेतन दे रही है और जो एक वर्ष का जश्न मनाया जा रहा है, इसमें करोड़ों रुपए का खर्चा किया जा रहा है जोकि एक फिजूलखर्ची है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि वह स्वयं मंडी जिला से हैं और जयराम ठाकुर भी मंडी से हैं। जब वह अपने जिला में कुछ नहीं कर पाए हैं तो प्रदेश में क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता को झूठ बोलकर गुमराह किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News