Solan: जहां ली थी ​​शिक्षा...उस स्कूल का दौरा करने पहुंचे राधा स्वामी सत्संग ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों

punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2026 - 07:42 PM (IST)

कसौली (जितेंद्र): राधा स्वामी सत्संग ब्यास के आध्यात्मिक प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों शनिवार को द लॉरैंस स्कूल सनावर के संस्थापक दिवस समारोह के अवसर पर अपने पूर्व विद्यालय पहुंचे। वह स्कूल के 1971 बैच के पूर्व छात्र हैं। स्कूल में पहुंचने पर उनका आत्मीय स्वागत किया और पौधा भेंट किया गया। अपने स्कूल लौटकर उन्होंने पुरानी यादों को ताजा किया और परिसर का भ्रमण किया।

इस दौरान वह स्कूल के पूर्व छात्र और परमवीर चक्र विजेता लैफ्टिनैंट अरुण खेतरपाल की प्रतिमा के पास भी पहुंचे। द लॉरैंस स्कूल का संस्थापक दिवस समारोह 3 से 5 अक्तूबर तक मनाया जा रहा है, जिसमें विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक और देश-विदेश से आए पूर्व छात्र शामिल हो रहे हैं। समारोह के अंतिम दिन 5 अक्तूबर को विशेष सभा और स्कूल ध्वज की ट्रूपिंग का आयोजन होगा, जिसमें नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन मुख्यातिथि होंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News