Solan: पर्यटकों के लिए कसौली की टूटी सड़कें और संकरे रास्ते बने परेशानी
punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 11:06 PM (IST)
कसौली (जितेंद्र): पर्यटन स्थल कसौली में हजारों सैलानी आते हैं, लेकिन गड़खल से कसौली तक का महज 4 किलोमीटर का रास्ता उनके लिए किसी परीक्षा से कम नहीं होता। सप्ताहांत पर गड़खल से कसौली तक पहुंचने में वाहन चालकों को एक से डेढ़ घंटे तक का समय लग जाता है। टूटी सड़कें और संकरे रास्तों पर भारी वाहनों की आवाजाही के चलते जाम लगना बड़ी समस्या बन चुकी है। कसौली की अर्थव्यवस्था का मूल आधार पर्यटन है।
यहां सैंकड़ों होटल, रेस्तरां और छोटे व्यवसाय पर्यटकों पर निर्भर हैं। यदि यही स्थिति बनी रही तो पर्यटक यहां आने से कतराने लगेंगे। इसका सीधा असर स्थानीय रोजगार और व्यापार पर पड़ेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। वर्षों से गड़खल-कसौली मार्ग की हालत सुधारने के लिए संबंधित विभागों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

