पंचायतों के पुनर्गठन में कांगड़ा की हुई अनदेखी: विप्लव

punjabkesari.in Thursday, Aug 27, 2020 - 05:01 PM (IST)

नगरोटा सूरियां (नंदपुरी): हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों से पहले पंचायतों के पुनर्गठन को लेकर कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री केवल मात्र जिला मंडी की 2 विधानसभा क्षेत्रों तक सीमित होकर रह गए। कांगड़ा जिला के साथ भाजपा सरकार हमेशा से ही अनदेखी करती आ रही है। कांगड़ा जिला प्रदेश का सबसे बड़ा जिला होने के नाते इसकी पंचायतों के पुनर्गठन के समय जो अनदेखी की गई है उसका खामियाजा आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पंचायतों के पुनर्गठन में कांगड़ा जिला की मात्र 33 पंचायतों का पुनर्गठन किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News