Kangra: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हार्ट अटैक की आशंका

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 05:50 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): गग्गल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आनसोली निवासी अमर कुमार रविवार रात अपने घर के बरामदे में सोया हुआ था। देर रात परिजनों ने जब उसे देखा तो उसके शरीर में कोई हरकत नहीं थी। इसके बाद उसे तुरंत उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News