Kangra: दरंग बाजार में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक, जांच करवाने पर चरस सेवन की पुष्टि
punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 06:52 PM (IST)
ज्वालामुखी (नितेश): ज्वालामुखी पुलिस दरंग बाजार के समीप गश्त पर थी तो इसी बीच पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पाया। आसपास पूछताछ करने के बाद उक्त व्यक्ति की पहचान बबलू कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव अम्ब उच्छाड़, डाकघर अम्ब पठियार, तहसील ज्वालामुखी, जिला कांगड़ा उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने व्यक्ति का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालामुखी में चिकित्सीय परीक्षण करवाया तथा उसके रक्त एवं मूत्र के नमूने भौतिक एवं रासायनिक परीक्षण हेतु क्षेत्रीय फोरैंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (आरएफएसएल) धर्मशाला प्रेषित किए। आरएफएसएल धर्मशाला से प्राप्त रिपोर्ट एवं अंतिम चिकित्सीय राय में उक्त व्यक्ति द्वारा मादक पदार्थ (चरस वर्ग) के सेवन की पुष्टि हुई। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी देहरा मयंक चौधरी ने की है।

