अयोध्या जैसा नजारा, हजारों दियों की रोशनी से जगमगाया ज्वालामुखी मंदिर (Video)

punjabkesari.in Monday, Oct 28, 2019 - 12:30 PM (IST)

ज्वालामुखी (पंकज शर्मा) : विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में दिवाली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर जहां पर पुजारी वर्ग ने विश्व कल्याण हेतु माता जी की पूजा अर्चना की। वहीं मंदिर में 2100 दीपको की रोशनी की गई और पूरा मंदिर दीपों की रोशनी से नहा गया। हालांकि पूरे शहर में भी दीपावली पड़ी धूमधाम से मनाई गई।

इसके अलावा माता जी के दर्शनों के लिए आए श्रद्धालुओं ने माताजी के दरबार में दीपावली पूजन किया और अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Simpy Khanna

Related News