बंदूक लोड करते चली गोली, एक जख्मी

punjabkesari.in Monday, Nov 11, 2019 - 10:52 PM (IST)

ज्वालामुखी, (नितेश): ज्वालाजी के साथ लगते अम्ब पठियार में एक व्यक्ति बंदूक की गोली से बुरी तरह घायल हो गया, जिसे घायलावस्था में ज्वालाजी अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे टांडा मैडीकल कालेज रैफर कर दिया। हालांकि व्यक्ति की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामला ज्वालाजी के साथ लगते क्षेत्र डोली अम्ब का है, जहां वीरेंद्र सिंह पुत्र प्रभात सिंह ने बताया कि उसके पिता प्रभात सिंह पुत्र गणु राम अम्ब डोली अपनी लाइसैंसी बंदूक को लोड कर रहे थे कि अचानक उनसे गलती से फ ायर हो गया और वह घायल हो गए। परिजनों के अनुसार जिस समय गोली चली, उस समय वह व परिवार के अन्य सदस्य खेतों में काम कर रहे थे कि अचानक गोली की आवाज आने के बाद वे घर की तरफ  भागे तो यहां देखा कि उसके पिता घायलावस्था में नीचे गिरे पड़े हैं, जिन्हें तुरंत ज्वालाजी अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल व्यक्ति के बयान दर्ज किए

इधर, मामले की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी मनोहर चौधरी के नेतृत्व में ए.एस.आई. विजय मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल व्यक्ति प्रभात सिंह के बयान दर्ज किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसे लेकर पुलिस ने प्रभात सिंह के पुत्र वीरेंद्र कुमार के बयान पर उसके पिता प्रभात सिंह पर आई.पी.सी. की धारा 336 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डी.एस.पी. तिलक राज ने मामले की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News