न्यायाधीश अमजद ए सईद ने ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की शपथ

punjabkesari.in Thursday, Jun 23, 2022 - 08:55 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): न्यायाधीश अमजद एहतिशाम सईद ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के 27वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने राजभवन में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे। राजभवन के दरबार हाल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया और भारत के राष्ट्रपति की तरफ से जारी नियुक्ति पत्र को पढ़ा।

जल्द न्याय दिलाने और लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे का होगा प्रयास
राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने शपथ पत्र पर राज्यपाल और मुख्य न्यायाधीश के हस्ताक्षर प्राप्त किए। शपथ ग्रहण के बाद मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि वह लोगों को जल्द न्याय दिलाने और लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने का प्रयास करेंगे। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, सांसद प्रतिभा सिंह, महाधिवक्ता अशोक शर्मा, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गण्यमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे। 

उच्च न्यायालय में किया गया स्वागत
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजमल ए सईद का उच्च न्यायालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर फुल कोर्ट का आयोजन भी किया गया। उच्च न्यायालय की न्यायाधीश सबीना, न्यायाधीश त्रिलोक सिंह चौहान, न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर, न्यायाधीश अजय मोहन गोयल, न्यायाधीश संदीप शर्मा, न्यायाधीश चंद्रभूषण बारोवालिया, न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ, न्यायाधीश सत्येन वैद्य और महाधिवक्ता अशोक शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News