जुब्बल कोटखाई भाजपा महिला मोर्चा 6 साल के लिए निष्कासित

punjabkesari.in Monday, Oct 25, 2021 - 02:51 PM (IST)

शिमला : प्रदेश में उप चुनावों के दौरान पार्टी ने एक बड़ी कार्रवाई की है। उप चुनाव के दौरान संगठन की अनुशासन हीनता के चलते भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में सात महिला नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। जुब्बल-कोटखाई मंडल अध्यक्ष नैना तनेटा, जुब्बल-कोटखाई मंडल उपाध्यक्ष पिंकी कोटवी, जुब्बल-कोटखाई मंडल महामंत्री रजनी सलाकटा, महासू जिला उपाध्यक्ष विजेता खिमटा, महासू जिला सचिव पूनम मोखटा, विशेष आमंत्रित सदस्य रूबजा नेपटा, विशेष आमंत्रित सदस्य मीनाक्षी मानटा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Related News