क्या हिमाचल की सियासत में कुछ नया पक रहा? JP नड्डा ने एक सप्ताह में 2 बार किया बिलासपुर का दौरा

punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2026 - 12:16 PM (IST)

Bilaspur News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार बिलासपुर पहुंचने से हिमाचल प्रदेश की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। 6 अक्तूबर को एप्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद नड्डा 8 अक्तूबर को बिलासपुर पहुंचे। इस बार उनका कार्यक्रम रेलवे और फोरलेन परियोजनाओं की समीक्षा से जुड़ा रहा, लेकिन राजनीतिक गलियारों में उनके लगातार दौरों के मायने भी तलाशे जाने लगे हैं।

नड्डा के इस दौरे को केवल विकास परियोजनाओं की समीक्षा तक सीमित रखकर नहीं देखा जा रहा। प्रदेश के 4 लोकसभा सांसदों में से 2 सांसदों और एक राज्यसभा सांसद की मौजूदगी ने भी सियासी चर्चाओं को हवा दी है। इसके बाद नड्डा का कुल्लू जाना भी राजनीतिक नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या इन दौरों के जरिए नड्डा प्रदेश के राजनीतिक माहौल, संगठन की स्थिति और स्थानीय नेताओं के बीच तालमेल को करीब से समझने का प्रयास कर रहे राजनीतिक कर्मभूमि रहा है। ऐसे में उनका बार-बार यहां पहुंचना स्वाभाविक रूप से राजनीतिक चर्चा का विषय बन रहा है। राजनीतिक हलकों में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या नड्डा इन दौरों के बहाने प्रदेश में भाजपा की जमीनी स्थिति और कार्यकर्ताओं के रुख का आकलन कर रहे हैं। बिलासपुर के बाद कुल्लू का दौरा इस चर्चा को और विस्तार दे रहा है।

बड़े नेताओं की गैर-मौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी

वहीं, नड्डा के बिलासपुर आगमन के दौरान प्रदेश के कुछ बड़े नेताओं की गैर-मौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। पूर्व में उनके दौरों के दौरान प्रदेश के कई नेता उनसे मुलाकात के लिए पहुंचाते रहे हैं। ऐसे में इस बार कुछ प्रमुख चेहरों का नजर नहीं आना राजनीतिक चर्चाओं में शामिल हो गया है। फिलहाल, नड्डा के लगातार दौरे, सांसदों की मौजूदगी, कुल्लू प्रवास और कुछ प्रमुख नेताओं की गैर-कई सवाल खड़े किए हैं। क्या ये दौरे केवल विकास कार्यों की समीक्षा तक सीमित हैं या इनके साथ प्रदेश की राजनीति को लेकर कोई व्यापक संवाद भी चल रहा है? इसका जवाब आने वाले दिनों में नड्डा की गतिविधियों और भाजपा के राजनीतिक घटनाक्रमों से ही मिल पाएगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News