बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, खड्ड में डूबने से शख्स की मौत; परिजनों में पसरा मातम
punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2026 - 10:31 AM (IST)
Bilaspur News : री-रडोह खड्ड में नहाने के दौरान पैर फिसलने से पानी में डूबे व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नहाते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान मुनीष शर्मा (48) पुत्र रतन लाल शर्मा निवासी गांव इहक, डाकघर सुन्हाणी, तहसील झंडूता के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मुनीष शर्मा रविवार को अपने परिजनों और दोस्तों के साथ री-रडोह खड्डू में नहाने गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हादसे के बाद साथ मौजूद परिजन और दोस्तों ने उसे पानी से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता पहुंचाया, लेकिन जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलने पर झंडूता पुलिस टीम सीएचसी पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेज दिया है। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि की है।

