ऊना में तेज रफ्तार का कहर, बेकाबू बाइक ने पैदल चल रहे पत्रकार को मारी टक्कर; मौत

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 12:06 PM (IST)

Una Road Accident : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक हृदयविदारक सड़क हादसे में स्थानीय पत्रकार की मौत हो गई है। ऊना-भोटा मुख्य मार्ग पर लठियानी के समीप हुई इस दुर्घटना ने न केवल उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, बल्कि पूरे क्षेत्र के पत्रकारिता जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।

दुकान बंद कर घर लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसा देर शाम करीब 8:15 बजे घटित हुआ। बताया जा रहा है कि केहलवी निवासी स्थानीय पत्रकार विनोद कुमार, जो अपनी फोटोग्राफी की दुकान भी चलाते थे, काम खत्म कर पैदल ही अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विनोद कुमार सड़क पर काफी दूर जा गिरे, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बंगाना पहुंचाया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिसिया कार्रवाई और जांच

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज कर बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में सामने आया है कि मोटरसाइकिल की अनियंत्रित गति और चालक की लापरवाही ही इस दुखद हादसे का मुख्य कारण है।

देश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News