Chamba: झारखंड के कामगार ने शराब के नशे में छत से कूदकर दी जान, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

punjabkesari.in Friday, Oct 04, 2024 - 02:56 PM (IST)

चम्बा (काकू): चम्बा शहर के साथ लगती सरोल पंचायत में एक प्रवासी कामगार ने मकान की छत से कूदकर जान दे दी है। मृतक की पहचान भरत प्रसाद (38) पुत्र परमा साऊ निवासी गांव एवं डाकघर चैनपुर पालमु झारखंड के तौर पर हुई है। कामगार की छत से कूदने की घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी कब्जे में ले लिया है। भरत प्रसाद वीरवार को ही झारखंड से मेहनत मजदूरी के लिए चम्बा पहुंचा था। देर रात सरोल पंचायत में शराब का सेवन करने के बाद एक निजी मकान की छत से अचानक छलांग लगा दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

भरत प्रसाद के गिरने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंची। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चम्बा सदर पुलिस थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान यह सारी घटना मकान के परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद मिली। पुलिस ने साथी कामगारों के बयान दर्ज किए और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा में शव का पोस्टमार्टम करवाया। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव साथी कामगारों के हवाले कर दिया है। मामले में आगामी तफ्तीश जारी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News