Chamba: कालेज जा रही छात्रा से छेड़छाड़ करने के बाद सड़क से नीचे फैंका, जख्मी हुई युवती, मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2026 - 07:28 PM (IST)

चम्बा (रणवीर): पुलिस थाना सदर में कालेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। वहीं इस दौरान आरोपी व्यक्ति ने छात्रा को सड़क से भी नीचे गिरा दिया, जिससे छात्रा को पैरों और शरीर के अन्य हिस्से में भी चोटें आई है। छात्रा ने निजी क्लीनिक में उपचार करवाया। पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर व्यक्ति के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में छात्रा ने बताया कि वह रोजाना की तरह शनिवार को कालेज जा रही थी। इस दौरान नवीन कुमार निवासी मसरूंड ने वहां रास्ते में आकर उसके साथ बिना बात किए उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जब व्यक्ति को ऐसा करने से मना किया तो उसने उसके साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी तथा उसका रास्ता रोका और गलत इरादे से उसकी कमर पकड़ ली, जब उसने खुद को छुड़ाने की कोशिश की तो उक्त व्यक्ति ने उसे सड़क से नीचे फैंक दिया, जिससे उसे चोटें आई हैं।

छात्रा ने बताया कि व्यक्ति ने इससे पूर्व भी उसका कई बार पीछा किया तथा उसे गलत नजरों से देखा लेकिन इस बारे में डर के मारे कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई। पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर धारा 126(2), 115 (2), 74 बीएनएस केे तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। उधर, एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि कालेज छात्रा के बयान के आधार पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News