जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह की बिगड़ी तबीयत, नेरचौक मेडिकल काॅलेज में भर्ती
punjabkesari.in Wednesday, Dec 22, 2021 - 10:48 PM (IST)

मंडी (अनिल): जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें नेरचौक मेडिकल काॅलेज में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है, जहां फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। तबीयत बिगड़ते ही उन्हें जोनल अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां उनके जरूरी टैस्ट करने के बाद उनका एमआरआई भी करवाया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जोनल अस्पताल मंडी जाकर उनका कुशलक्षेम जाना। बता दें कि जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह जब बुधवार को मंडी शहर के बिजनी रैस्ट हाऊस में मौजूद थे तो उन्हें चक्कर आ गया। उधर, सीएमओ मंडी डाॅ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह की तबीयत खराब होने के बाद वे उपचाराधीन हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here