​Hamirpur: घर से 119 बोतलें शराब बरामद, आबकारी एवं कराधान विभाग ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2026 - 10:12 PM (IST)

जाहू (राघव): आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने भोरंज सर्कल के भराड़ी में एक मकान में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है। प्रारंभिक जांच और गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में विभिन्न ब्रांडों की कुल 119 बोतलें जब्त की गईं। आबकारी विभाग की टीम में सहायक आयुक्त हमीरपुर अपूर्व चंदेल, नितिन गुप्ता, एएसटीईओ भोरंज नमन गौतम, एएसटीईओ तमन्ना भारती तथा आबकारी पुलिस के जवान राजीव कुमार व अमित शामिल रहे। इस छापेमारी के दौरान टीम ने ऊना नंबर-1 के 87 क्वार्टर, रॉयल स्टैग के 9 क्वार्टर, किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर की 9 बोतलें तथा थंडरबोल्ट बीयर की 14 बोतलें बरामद कीं।

आबकारी विभाग ने मामले में आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 की धारा 39 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए सहायक आयुक्त (आबकारी) हमीरपुर अपूर्व चंदेल ने कहा कि अवैध रूप से शराब के कारोबार और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News