Hamirpur: राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने घोषित किया दो भर्तियों का परिणाम
punjabkesari.in Monday, Nov 02, 2026 - 06:21 PM (IST)
हमीरपुर (अजय): हमीरपुर स्थित प्रदेश राज्य चयन आयोग ने स्वास्थ्य सेवा विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय में दो अलग-अलग श्रेणियों के कुल 7 पदों की भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग में लैबोरेट्री एस्सिटेंट (ट्रेनी ) (पोस्ट कोड-25012) के 2 पदों के लिए मिले कुल 20 आवेदन के बाद 26 अगस्त 2026 को कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा की मैरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का 14 अक्तूबर 2026 को दस्तावेज़ सत्यापन करने के बाद अब अंतिम परिणाम संकलित कर लिया गया है।
वहीं चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के तहत साइकोट्रिक सोशल वर्कर (जॉब ट्रेनी) (पोस्ट कोड-26007) के 5 पदों (सामान्य-04 और अनुसूचित जाति-01) का भी अंतिम नतीजा जारी कर दिया गया है। इन पदों के लिए प्राप्त 270 आवेदनों के बाद 25 अगस्त 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित हुई थी। जिसमें 141 अभ्यर्थी उपस्थित रहे थे। मेरिट के आधार पर चुने गए 18 उम्मीदवारों के दस्तावेज़ों की जांच 14 अक्तूबर 2026 को पूरी करने के बाद आयोग ने अब अंतिम रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों के रोल नंबर जारी कर दिए हैं।
इसके बारे में आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि सफल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना विस्तृत परिणाम एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां देख सकते हैं।

