Una: हरवाल में 90 लाख रुपए से बनेगा सिंचाई नलकूप, MLA राकेश कालिया ने किया भूमि पूजन

punjabkesari.in Friday, Jul 26, 2024 - 04:20 PM (IST)

दौलतपुर चौक (परमार): जल शक्ति विभाग उपमंडल दौलतपुर के अंतर्गत हरवाल गांव में विधायक राकेश कालिया ने सिंचाई नलकूप का भूमि पूजन किया। इस सिंचाई नलकूप से करीब 20 हैक्टेयर कृषि योग्य जमीन को 16 आउटलेट्स के जरिए सिंचाई सुविधा मिलेगी। इस परियोजना पर लगभग 90 लाख रुपए की लागत आएगी।

इस मौके पर विधायक राकेश कालिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने उन लोगों की आलोचना की जिन्होंने पैसे के बल पर गगरेट की जनता को भ्रमित किया और उनका जनादेश बेच दिया। विधायक कालिया ने आश्वासन दिया कि अब किसी भी स्तर पर कोई बाधा नहीं आएगी और सभी गांवों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य होंगे।

इस अवसर पर बाढ़ नियंत्रण मंडल गगरेट के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार, सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता अश्विनी बंसल, सहायक अभियंता जोगिन्द्र सिंह, कनिष्ठ अभियंता संजीव पठानिया, सुमित कुमार, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ठाकुर जसवीर सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कंवर सुरेन्द्र ठाकुर, पंचायत प्रधान गोंदपुर बनेहड़ा रविकांता, पूर्व प्रधान राजिन्द्र सिंह, पंच जीवन कुमार, दिलबाग सिंह, देसराज, रामदास, बिहारी लाल और यशपाल सिंह सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News