हिमाचल में पंचायत चुनाव के बीच बड़ी गड़बड़ी! बैलेट पेपर से BDC उम्मीदवार का नाम गायब....चुनाव स्थगित

punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2026 - 11:35 AM (IST)

HP Panchayat Election : हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इसी बीच मंडी जिले के करसोग क्षेत्र में पंचायत चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया में बड़ी प्रशासनिक चूक सामने आई है। यहां बीडीसी उम्मीदवार का नाम बैलेट पेपर न होने के कारण चुनाव को प्रशासन ने आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया है। 

जानकारी के अनुसार, करसोग के थाच-थर्मी, प्रलोग और मेंडी बीडीसी वार्ड में एक प्रत्याशी का नाम ही बैलेट पेपर नहीं लिखा गया था। मामला सामने आते ही मतदान केंद्रों पर हंगामा शुरू हो गया। स्थिति को देखते हुए चुनाव को प्रशासन ने आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया है। आगामी आदेश जारी होने के बाद ही मतदान करवाया जाएगा। प्रशासन ने कहा कि यहां पर बैलेट पेपर (मतपत्र) में तकनीकी खराबी पाई गई है, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया। 

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव तीन चरणों में हो रहे हैं। वहीं, 1293 पंचायतों में आज पहले चरण की मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से जारी है, जोकि दोहपर 3 बजे तक चलेगी। चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News