इंटक विवाद में एक और नया मोड़, संजीव रैड्डी के खिलाफ होगी FIR

punjabkesari.in Monday, Jul 02, 2018 - 10:29 AM (IST)

मानपुरा (बस्सी): प्रदेश में इंटक विवाद में एक और मोड़ आने वाला है। इंटक के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष ने इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीव रैड्डी पर एफ.आई.आर. की तैयारी कर ली है। जारी प्रैस बयान में बबलू पंडित ने बताया कि इंटक विवाद को लेकर दी गई सफाई में जारी एक लैटर पैड पर स्टेट एंबलेम ऑफ इंडिया, भारत के राष्ट्रीय संप्रतीक का दुरुपयोग किया गया है। जबकि स्टेट एंबलेम ऑफ इंडिया (प्रोवीजन ऑफ इनप्रॉपर यूज) एक्ट 2005 के तहत कोई भी निजी और प्राइवेट संस्था भारत के इस सम्मानीय प्रतीक का प्रयोग नहीं कर सकती।  


इंटक विवाद पर बेवजह फर्जी इंटक अध्यक्ष हरदीप बावा शोर मचा रहे हैं। फर्जी इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीव रैड्डी ने नियुक्ति को लेकर 26 जून, 2018 को एक लैटर हैड जारी किया है। उन्होंने कहा कि एफ.आई.आर. के लिए इंटक ने कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर जनहित याचिका भी दायर कर कोर्ट में जवाब मांगा जाएगा कि कैसे कोई संगठन का हवाला देकर राष्ट्रीय चिन्ह का प्रयोग कर सकता है। उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय इंटक ने की है और चुनावों तक उनके पास कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष का पदभार रहेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News