Mandi: करसोग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों के लिए 14 और 16 अक्तूबर को हाेंगे साक्षात्कार

punjabkesari.in Friday, Oct 11, 2024 - 05:57 PM (IST)

करसोग (धर्मवीर): बाल विकास परियोजना करसोग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाले साक्षात्कारों की तारीख में बदलाव किया गया है। बाल विकास परियोजना अधिकारी विपाशा भाटिया ने बताया कि प्रशासनिक कारणों से इन साक्षात्कारों को नई तारीख दी गई है। 

बाल विकास परियोजना करसोग के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 40 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाने थे। इनमें से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों के लिए 14 अक्तूबर और सहायिका के पदों के लिए 15 अक्तूबर को साक्षात्कार निर्धारित किए गए थे, लेकिन अब सहायिका के पदों के लिए साक्षात्कार की तारीख बदलकर 16 अक्तूबर कर दी गई है। सभी साक्षात्कार उपमंडलाधिकारी कार्यालय करसोग में आयोजित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय सभी मूल दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य है।

14 अक्तूबर को आंगनबाड़ी केंद्र कुंड, लरूना, कशौहल, भनेरा, कांढी, ममेल, ग्वालपुर, ठहली, नस्वार, भवनाडा, बरोड, मेहरन, शकरिंडी, बखलुन्ही में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों को भरने हेतु पात्र उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार का आयोजन जाएगा। 

16 अक्तूबर को आंगनबाड़ी केंद्र जाच्छ, महासुधार, काहणों, कांडा, कांढी, मझास, शोपा, शिल्लीशेरी, सराहन, मशोग, नराश, मनोला, सांवीधार और आंगनबाड़ी केंद्र बेलूढांक, चेखवा, ग्वलपुर, रंडोल, भ्याणा, बगैला, बगैण, शैंधल, वही सरही, रशोग, प्रालाकशौट, टिक्करी, जमोधार में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरने हेतु पात्र उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार का आयोजन जाएगा। इससे पूर्व आंगनबाड़ी केंद्र जाच्छ, महासुधार, काहणों, कांडा, कांढी, मझास, शोपा, शिल्लीशेरी, सराहन, मशोग, नराश, मनोला, सांवीधार के लिए 15 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई थी, जिसमें अब बदलाव किया गया है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News