अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में Bollywood Singer Sonu Nigam समेत ये कलाकार मचाएंगे धमाल

punjabkesari.in Tuesday, Sep 24, 2019 - 01:02 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव 8 से 14 अक्टूबर को शुरू होने जा रहा है, जिसमें सांस्कृतिक संध्याओं के लिए प्रशासन ने स्टार कलाकारों की सूची जारी कर दी है। उपायुक्त कुल्लू ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी कलाकारों के नाम पर मोहर लगा दी गई है। पहली सांस्कृतिक संध्या पर 8 अक्टूबर को मशहूर गायक स्वरूप खान और 9 को सुरेश वाडकर प्रस्तुति देंगे। 10 अक्तूबर को पंजाबी नाइट में निंजा के नाम होगी। 11 को ज्योतिका टांगरी व कुशल पोल धमाल मचाएंगे। 12 को एनिमेटेड लेजर लाइट साउंड शो होगा। 13 को बॉलीवुड नाइट में पार्श्व गायक सोनू निगम अपनी मधुर अवाज का जादू बिखेरेंगे। 14 अक्तूबर को पहाड़ी नाइट होगी। 
PunjabKesari

इस बार दशहरा उत्सव में लगाए जाएंगे 106 सीसीटीवी कैमरे

उत्सव में सुरक्षा की दृष्टि से इस बार 106 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन सीसीटीवी कैमरों से दशहरा उत्सव की हर गतिविधि पर नजर रहेगी। पहले पुलिस ने 90 सीसीटीवी लगाने का लक्ष्य रखा था। दशहरा उत्सव में इस बार 1700 पुलिस जवान सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News