किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा : चंद्र कुमार

punjabkesari.in Monday, Dec 07, 2020 - 05:04 PM (IST)

ज्वाली (ललित): देश की सरकार किसानों के प्रति गंभीर नहीं है तथा देश के अन्नदाता को भाजपा सरकार के कृषि विधेयक के खिलाफ  सड़कों पर उतरना पड़ा है। यह बात प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार ने ज्वाली में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही। चौधरी चन्द्र कुमार ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस किसानों के भारत बन्द का समर्थन करती है तथा किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर कड़कती ठंड में सड़कों पर बैठा है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की बात को सुनकर उसका हल नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अपने आपको को किसानों का हितैषी बताने वाले प्रधानमंत्री व सरकार के नुमाइंदे आज कहां छिप कर बैठे हैं। आज किसानों के साथ खड़े क्यों नहीं हैं। चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को ही बेच डाला है।

केंद्र सरकार पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बनी हुई है। उन्होंने कहा कि देश का अन्नदाता ही आज हताश-परेशान हैं लेकिन भाजपा सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस सरकार ने सत्तासीन रहते हुए कभी भी किसानों के साथ अन्याय नहीं किया। उन्होंने बताया कि किसी भी सूरत में किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा कांग्रेस भारत बन्द का समर्थन करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News