भारत-थाईलैंड का युद्धाभ्यास खत्म, सेना ने तबाह किए आतंकियों के बंकर

punjabkesari.in Sunday, Jul 16, 2017 - 05:42 PM (IST)

डलहौजी (चंबा): हिमाचल के चंबा स्थित बकलोह में भारत-थाईलैंड की सेना ने आतंकियों के बंकर तबाह कर दिए। दरअसल इन दोनों देशों के बीच चल रहे 14 दिवसीय संयुक्त मैत्री युद्धाभ्यास का समापन हो गया है। इसमें दोनों देशों की सेनाओं ने अपनी-अपनी युद्ध कलाओं का प्रदर्शन किया। थाईलैंड के मेजर जनरल सीटीपान मशीकाशन ने समापन पर मुख्यातिथि थे। खास बात यह है कि इस प्रकार के संयुक्त युद्धाभ्यास से दोनों देशों के संबंध मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में आज आतंकवाद फैला है। इससे निपटने को इस प्रकार के संयुक्त युद्धाभ्यास करवाए जाते हैं।
PunjabKesari

दोनों देशों की सेना के बीच मैत्री युद्ध अभ्यास खत्म
शनिवार को बकलोह में 10वां मैत्री अभ्यास हुआ। इसमें 1 जनरल, 6 अधिकारी और 2 पर्यवेक्षक सहित 39 जवानों ने भाग लिया। मैत्री अभ्यास के दौरान जवानों को विभिन्न प्रकार की खेलों तथा आतंक से निपटने के लिए विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास करवाया गया। साथ ही उनसे निपटने को रणनीति तैयार करने के बारे में बताया गया।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News